बिजनेस

Tata Steel Q4 report 2025: टाटा स्टील का उत्पादन घटा, लेकिन बिक्री में आई तेजी; जानें चौथी तिमाही का पूरा हाल

Tata Steel production and sales: टाटा स्टील के चौथी तिमाही में उत्पादन में गिरावट देखी गई, लेकिन बिक्री में तेजी रही। ब्रिटेन प्लांट में ठहराव का असर दिखा, जबकि भारत में कलिंगनगर और नीलाचल संयंत्रों से उत्पादन बढ़ा।

Image

टाटा स्टील के नए आंकड़े

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tata Steel output decline UK: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील का एकीकृत इस्पात उत्पादन 5% गिरकर 74.5 लाख टन रह गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 78.5 लाख टन था। कंपनी ने बताया कि ब्रिटेन प्लांट में बदलाव के कारण उत्पादन में गिरावट आई है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा स्टील का वैश्विक एकीकृत उत्पादन 3.53% बढ़कर 3.075 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल 2.97 करोड़ टन था। भारत, नीदरलैंड, ब्रिटेन और थाईलैंड में इसके उत्पादन शामिल हैं।

बिक्री में रही मजबूती

इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5.34% बढ़कर 82.8 लाख टन पहुंच गई, जो पिछले साल 78.6 लाख टन थी। वहीं पूरे साल की बिक्री 6% बढ़कर 3.086 करोड़ टन रही।

भारत में उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 5% बढ़कर 2.18 करोड़ टन रहा। कलिंगनगर संयंत्र में देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस के चालू होने और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड से अतिरिक्त उत्पादन ने इसमें योगदान दिया।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article