बिजनेस

टाटा स्टील के साथ इस कंपनी के विलय को मिली मंजूरी, जानें कंपनी का प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 20, 2023, 09:34 AM IST

Tata Group: टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लि. के टाटा स्टील लि. के साथ विलय को मंजूरी मिल चुकी है। टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने मंजूरी दे दी है।

Image

टाटा स्टील अपने साथ 6 अन्य सब्सिडियरी का विलय भी करेगी।

Photo : PTI

Tata Group: टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लि. के टाटा स्टील लि. के साथ विलय को मंजूरी मिल चुकी है। टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने मंजूरी दे दी है। टाटा स्टील अपने साथ 6 अन्य सब्सिडियरी का विलय भी करेगी। टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एनसीएलटी की कटक पीठ ने 18 अक्टूबर को विलय को मंजूरी दी है। इससे पहले टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) टी वी नरेंद्रन ने कहा कि सब्सिडियरी कंपनियों का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।

किस कंपनी में 26% हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा स्टील

इधर, टाटा स्टील ने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. की इकाई टीपी वर्धमान सूर्या लि. (टीपीवीएसएल) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। टाटा स्टील लि. ने अपने बयान में कहा कि वह टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) से 379 मेगावाट क्लीन एनर्जी भी खरीदेगी।

कंपनी का क्या है कहना

टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन ने कहा, ''टाटा पावर रिन्यूएबल के साथ हमारी भागीदारी 2045 तक शून्य कॉर्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के अनुरूप है। हम स्वच्छ और हरित ऊर्जा समाधानों की ओर बदलाव को लेकर प्रतिबद्ध हैं।''

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article