बिजनेस

कभी थे इंटर्न... अब उसी कंपनी के हैं चेयरमैन, आंखें खोल देंगी इस दिग्गज की बातें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 30, 2023, 06:30 AM IST

नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन होने के साथ-साथ बहुत सुलझे हुए और तेज दिमाग वाले व्यक्ति हैं। ये दूर की सोच रखते हैं और इसीलिए जीवन में इतने सफल भी हुए हैं। हम आपको इनकी प्रेरणादायक बातें बता रहे हैं।

Image

नटराजन चंद्रशेखरन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज से बतौर इंटर्न शुरुआत की।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा संस के चेयरमैन हैं नटराजन
  • हमेशा आगे का सोचकर चलते हैं
  • जिंदगी में सफलता ही राह दिखाएंगे

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes: नटराजन चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बनाए गए थे और ये टाटा संस के पहले चेयरमैन हैं जिनका टाटा परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। इनका जन्म 2 जून 1963 को तमिलनाडु के मोहानुर में हुआ था और वो एक किसान के बेटे हैं। उन्होंने अपना प्रइमरी एजुकेशन पब्लिक स्कूल से किया और कोयंबटूर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर्स करने के बाद 1987 में इन्होंने रीजनल इजीनियरिंग कॉलेज से मास्टर्स डिग्री की।

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

टीसीएस में इंटर्नशिप से की शुरुआत

नटराजन चंद्रशेखरन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज से बतौर इंटर्न शुरुआत की। धीरे-धीरे कंपनी में तरक्की करने के बाद 2007 में वो चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने और 2009 में उन्हें टीसीएस का सीईओ बना दिया गया।

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

कंपनी में रहकर किए बड़े कारनामे

नटराजन ने टाटा के साथ काम करते हुए कई सारे कारनामे किए हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण 2022 में टाटा ग्रुप का एयर इंडिया को खरीदना था। इस एयरलाइन की शुरुआत 1932 में टाटा परिवार ने ही की थी।

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

2022 में मिला पद्मभूषण पुरुस्कार

नटराजन को कंपनी के लिए किए गए काम के अलावा समाज के लिए दिए अपने योगदान के चलते 2022 में पद्मभूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। बताने की जरूरत नहीं है कि ये किसी भारतीय को मिलने वाले सबसे बड़े सम्मान में एक है।

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

टाटा परिवार ने नहीं है कोई नाता

नटराजन चंद्रशेखरन का टाटा परिवार से खून का रिश्ता नहीं है, यहां तक कि वो इस परिवार के दामाद भी नहीं हैं। उन्होंने खुदको कड़ी मेहनत और लगन से अपने आप को एक इंटर्न से टाटा संस के चेयरमैन पद तक पहुंचाया है।

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

Natrajan Chandrashekaran Motivational Quotes

युवाओं को देते रहते हैं सक्सेस मंत्र

नटराजन आंत्रप्रन्योर और युवा पीढ़ी को समय-समय पर सफलता के रास्ते दिखाते रहते हैं। उनकी कही इन सभी बातों को अगर आप समझ लें और अपने जीवन में उतार लें, तो सफलता के शीर्श पर पहुंचने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article