बिजनेस

Tata Power Share Price Target 2024: टाटा पावर शेयर प्राइस टारगेट, जानें खरीदे, बेचें या करें होल्ड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 5, 2024, 03:47 PM IST

Tata Power Share Price Target 2024: जेएम फाइनेंशियल ने टाटा पावर के स्टॉक पर 350 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'Buy' रेटिंग दी।

Image

टाटा पावर

Photo : Times Now Digital

Tata Power Share Price Target 2024: जेएम फाइनेंशियल ने टाटा पावर के स्टॉक पर 350 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'Buy' रेटिंग दी। यह शेयर प्राइस टारगेट स्टॉक का मौजूदा शेयर प्राइस से ऊपर है, टाटा पावर के शेयर 2 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 388.85 रुपये पर बंद हुए। जबकि सोमवार को खबर लिखने तक 3.05 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 392.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा पावर के स्टॉक को 'सेल' रेटिंग दी और स्टॉक का टारगेट 389 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि कंपनी के शेयर में 37 फीसदी की तेजी मिल सकती है। टाटा पावर कंपनी लिमिटेड इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटीज इंडस्ट्री में काम करती है। कंपनी का स्टॉक S&P BSE 100 इंडेक्स में शामिल है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, 4 फरवरी तक पावर कंपनी का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपये था।

1 फरवरी को 396.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करने के बाद कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने भारत में सौर ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए 3500 करोड़ रुपये के ग्राहक फाइनेंस की सुविधा के बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है। “टाटा पावर सोलर भारत में सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने के लिए 3,500 करोड़ रुपये के ग्राहक को फाइनेंस की सुविधा प्रदान करती है।

कब आएगा टाटा पावर Q3 रिजल्ट

टाटा पावर ने एक नियामक फाइलिंग के माध्यम से घोषणा की है कि वह 9 फरवरी को अपने Q3FY24 परिणाम घोषित करेगी। परिणाम शाम 6 बजे घोषित किए जाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article