Tata Power Share Price: टाटा पावर के शेयर में आज अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर पौने 11 बजे 13.45 रु या 3.69 फीसदी की मजबूती के साथ 377.95 रु पर है। टाटा पावर का शेयर 364.50 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 377 रु पर खुला था। बता दें कि टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने सोमवार (14 अप्रैल) को कहा कि इसकी सब्सिडियरी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने 200 मेगावाट फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना डेवलप करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।
टाटा पावर के शेयर में तेजी
ये भी पढ़ें -
4500 करोड़ रु का है प्रोजेक्ट
टाटा पावर की सब्सिडियरी को जो प्रोजेक्ट मिला है, उसकी लागत लगभग ₹4,500 करोड़ है और इसके 24 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना में एनटीपीसी की शेड्यूलिंग जरूरत के हिसाब से ही सुनिश्चित पावर सप्लाई के प्रावधान शामिल होंगे, जिससे यह रिन्यूएबल एनर्जी का एक फ्लेक्सिबल और विश्वसनीय स्रोत बन जाएगा।
MERC से मिली मंजूरी
पिछले हफ्ते टाटा पावर ने कहा था कि इसे महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (एमईआरसी) से 100 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना स्थापित करने की मंज़ूरी मिल गई है। टाटा पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि यह परियोजना अगले दो वर्षों में मुंबई में 10 रणनीतिक साइटों पर स्थापित की जाएगी।
एडवांस्ड ब्लैक स्टार्ट फंक्शनैलिटी से लैस, बीईएसएस ग्रिड में गड़बड़ी की स्थिति में मेट्रो, अस्पतालों, हवाई अड्डों और डेटा केंद्रों समेत क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बिजली की आपूर्ति को तेजी से बहाल करने में सक्षम होगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
