बिजनेस

इस कंपनी के पीछे क्यों हैं टाटा-नेस्ले से लेकर ये दिग्गज,जानें 'देसी चाइनीज' में क्या है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 05:55 PM IST

Indian to Major Global Brand in race to buy Capital Foods : कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट ब्रांड के तहत मसालेदार नूडल्स और 'देसी चाइनीज' फ्लेवर वाली फ्यूजन चटनी के लिए मशहूर है। कंपनी करीब 28 साल पुरानी कंपनी है, जिसे 1995 में अजय गुप्ता ने स्थापित किया था।

Image

कैपिटल फूडस को खरीदने के रेस में कई दिग्गज

Indian to Major Global Brand in race to buy Capital Foods : नेस्ले, क्राफ्ट हाइंज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा, आईटीसी, ओरक्ला और निसिन फूड्स कुछ उन दिग्गज भारतीय और विदेशी कंपनियों में शामिल हैं, जो कैपिटल फूड्स को खरीदने की दौड़ में हैं। कैपिटल फूड्स के तीन मुख्य शेयरधारकों ने पिछले साल के आखिर में ही कंपनी को बेचने का फैसला कर लिया था। बता दें कि कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड के तहत मसालों, फूड प्रोडक्ट्स और इंग्रीडिएंट्स बनाती है। कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट ब्रांड के तहत मसालेदार नूडल्स और 'देसी चाइनीज' फ्लेवर वाली फ्यूजन चटनी के लिए मशहूर है।

कितने में बिक सकती है कंपनी

कैपिटल फूड्स के तीन मुख्य शेयरधारकों में इनवस ग्रुप, जनरल अटलांटिक और कंपनी के फाउंडर चेयरमैन अजय गुप्ता शामिल हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तीनों शेयरधारकों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला कर लिया है। इससे इन्हें 1-1.25 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है। बड़ी भारतीय कंपनियों में टाटा और आईटीसी से पहले एक समय रिलायंस भी कैपिटल फूड्स को खरीदना चाह रही थी। पर अधिक वैल्यूएशन के कारण रिलायंस ने अपने हाथ खींच लिए।

फुल कैश में हो सकती है डील

कैपिटल फूड्स की बिक्री पूरी तरह से नकद लेन-देन में हो सकती है। ये भी संभव है कि डील पार्ट-स्टॉक ट्रांजेक्शन में हो। हालांकि, डील का फाइनल स्ट्रक्चर अभी तय नहीं किया गया है। कुछ संभावित खरीदार कंपनियों ने कैपिटल फूड्स की 75 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने और इसकी पब्लिक लिस्टिंग करने की बात कही है।

28 साल पुरानी कंपनी है कैपिटल फूड्स

कैपिटल फूड्स करीब 28 साल पुरानी कंपनी है, जिसे 1995 में अजय गुप्ता ने स्थापित किया था। इस कंपनी को सबसे पहले किसी बाहरी निवेशक के रूप में फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने सपोर्ट किया था। कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 14 फीसदी की गिरावट के साथ 580 करोड़ रु रहा था। कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट ब्रांड के तहत मसालेदार नूडल्स और "देसी चाइनीज" फ्लेवर वाली फ्यूजन चटनी के लिए मशहूर है। कंपनी स्मिथ एंड जोन्स कुकिंग पेस्ट और मसाला मिक्स का भी बिजनेस करती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि कोई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी कैपिटल फूड्स को खरीदती है तो इससे खरीदार कंपनी और कैपिटल फूड्स दोनों को फायदा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article