Tata Motors का बड़ा ऐलान, DVR शेयरों में खेल, जानें क्या करेगी कंपनी

Tata Motors DVR Shares: टाटा मोटर्स ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों को कैंसल करने और शेयरधारकों के पास मौजूद हर 10 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों के लिए सात ऑर्डिनरी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑर्डिनरी शेयरों में कंवर्ट होंगे टाटा मोटर्स डीवीआर शेयर
  • 10 शेयरों के बदले दिए जाएंगे 7 शेयर
  • एक्सचेंजों से हटेंगे डीवीआर शेयर

Tata Motors DVR Shares: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों (‘A’ Ordinary Shares) को कैंसल करने और शेयरधारकों के पास मौजूद हर 10 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों के लिए सात ऑर्डिनरी शेयर (Ordinary Share) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों को DVR शेयर कहा जाता है। 'ए' ऑर्डिनरी शेयर बाकी सामान्य शेयरों से एक खास मामले में अलग होते हैं। 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों में वोटिंग राइट्स सामान्य शेयरों का 10 फीसदी (1/10) ही होता है।

इस नाम से लिस्ट हैं DVR शेयर

डीवीआर शेयरों की दूसरी खासियत यह है कि इन पर डिविडेंड के रूप में पांच प्रतिशत अधिक राशि दी जाती है। ये शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) के नाम से लिस्ट हैं। ऑर्डिनरी शेयरों में कंवर्ट करने के बाद, इन्हें एक्सचेंजों से हटा दिया जाएगा।

End of Feed