बिजनेस

बैंकों में हर शनिवार छुट्टी ! कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, लेकिन काम-काज पर असर का डर

Bank All Saturday Off Update: बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी का मुद्दा काफी लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। फिलहाल बैंक कर्मचारियों को 4 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी मिलती है। यानी त्योहारों आदि की छुट्टियों के अलावा कुल 6 दिन बैंक बंद रहते हैं।

Image

बैंकों में हर शनिवार होगी छुट्टी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंकों में होगी हर हफ्ते 2 छुट्टी
  • हर शनिवार को बैंक रहेंगे बंद
  • हो रहा प्रस्ताव पर विचार

Bank All Saturday Off Update: भारतीय बैंकिंग संघ (IBA) इसी हफ्ते पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (5 Days Working Week), सैलरी में बढ़ोतरी और रिटायर्ड लोगों के लिए ग्रुप मेडिकल बीमा पॉलिसियों की आवश्यकता के मामले में फैसला ले सकता है। इसके लिए बैंक यूनियनों और बैंक एसोसिएशन के बीच पहली बैठक 28 जुलाई यानी शुक्रवार को होने जा रही है। मंजूरी मिलते ही बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन की छुट्टी मिल सकती है।

अभी क्या है सिस्टम

बता दें कि बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी का मुद्दा काफी लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। फिलहाल बैंक कर्मचारियों को 4 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी मिलती है। यानी त्योहारों आदि की छुट्टियों के अलावा कुल 6 दिन बैंक बंद रहते हैं।

एलआईसी के बाद तेज हुई मांग

सरकार की तरफ से देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में 5-वर्किंग डेज का नियम लागू करने के बाद से बैंकों में भी यही नियम लागू करने की मांग ने जोर पकड़ा। एलआईसी में ये सिस्टम 10 मई 2021 से शुरू किया गया। बैंकों में 5 दिन वर्किंग डेज सिस्टम शुरू होता है तो इसका असर बैंकिंग काम-काज पर पड़ सकता है।

सरकार को नहीं दिक्कत

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने कहा था कि उन्हें कर्मचारियों की इस मांग पर कोई आपत्ति नहीं है। इसे लेकर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों के लिए रोजाना काम करने का समय 40 मिनट तक बढ़ाया जाएगा।

हो रहा है प्रस्ताव पर विचार

19 जुलाई को एक नोटिफिकेशन में, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने कहा था कि पिछली चर्चा में पांच बैंकिंग दिवस शुरू करने का मुद्दा उठाया गया है। यानी बैंकों में सिर्फ 5 दिन काम हो।

आईबीए के अनुसार इस मुद्दा पर कई हितधारक विचार कर रहे हैं। यूएफबीयू ने आईबीए से इसमें तेजी लाने के लिए कहा है ताकि बिना किसी देरी के बैंकों में 5-वर्किंग डेज प्रोसेस शुरू किया जा सके।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article