Tata Motors DVR Shares: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों (‘A’ Ordinary Shares) को कैंसल करने और शेयरधारकों के पास मौजूद हर 10 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों के लिए सात ऑर्डिनरी शेयर (Ordinary Share) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों को DVR शेयर कहा जाता है। 'ए' ऑर्डिनरी शेयर बाकी सामान्य शेयरों से एक खास मामले में अलग होते हैं। 'ए' ऑर्डिनरी शेयरों में वोटिंग राइट्स सामान्य शेयरों का 10 फीसदी (1/10) ही होता है।
इस नाम से लिस्ट हैं DVR शेयर
डीवीआर शेयरों की दूसरी खासियत यह है कि इन पर डिविडेंड के रूप में पांच प्रतिशत अधिक राशि दी जाती है। ये शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) के नाम से लिस्ट हैं। ऑर्डिनरी शेयरों में कंवर्ट करने के बाद, इन्हें एक्सचेंजों से हटा दिया जाएगा।
कब किए गए डीवीआर शेयर जारी
'ए' ऑर्डिनरी शेयर पहली बार टाटा मोटर्स ने 2008 में जारी किए थे और उसके बाद 2010 में एक और क्यूआईपी और 2015 में राइट्स इश्यू के जरिए जारी किए गए। तब से अलग-अलग वोटिंग राइट्स के साथ रेगुलेटरी नियमों के कारण ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स को जारी करने को प्रतिबंधित कर दिया गया। टाटा मोटर्स इस तरह के इंस्ट्रूमेंट्स के साथ एकमात्र बड़ी लिस्टेड कॉर्पोरेट बनी हुई है।
कितने डिस्काउंट पर हैं ये शेयर
'ए' ऑर्डिनरी शेयर इस समय ऑर्डिनरी शेयरों की तुलना में 43 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड करते हैं। आज करीब साढ़े बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स डीवीआर का शेयर 426.90 रु पर है, जबकि टाटा मोटर्स का शेयर 654.15 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
