टाटा मोटर्स ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से अपने शेयर हटाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2023, 09:42 PM IST

टाटा मोटर्स ने कहा कि एडीएस धारक अपने शेयरों को न्यूयॉर्क एक्सचेंज में डिपॉजिटरी के पास जमा कर सकते हैं। यह काम 24 जुलाई, 2023 तक करना होगा। निर्धारित समय के बाद डिपॉजिटरी बचे हुए साधारण शेयरों की बिक्री कर सकती है।

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार को कहा कि न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (New York Stock Exchange) से वह अपने अपने साधारण शेयरों को स्वैच्छिक रूप से गैर-सूचीबद्ध करने जा रही है। सोमवार का कारोबार बंद होने के साथ ही यह प्रभावी हो जाएगा।

tata motors

टाटा मोटर्स ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से अपने शेयर हटाए

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय कानून के तहत लगी नियामकीय पाबंदियों की वजह से अमेरिकी बाजार में उसके अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीएस) का सोमवार के बाद कारोबार नहीं होगा।

End of Feed