बिजनेस

और बुरा न हो इसलिए की छंटनी, सुंदर पिचाई ने गूगल के फैसले पर दी सफाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 10:13 AM IST

Google CEO Sundar Pichai justifies job cuts: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पिचाई ने एक इंटरनल मीटिंग में बताया कि कर्मचारियों की संख्या में 6 फीसदी कटौती करने का फैसला लेने से पहले उन्होंने कंपनी के फाउंडर और बोर्ड से परामर्श किया था।

Image

सुंदर पिचाई ने क्या दी सफाई

Google CEO Sundar Pichai justifies job cuts: गूगल से 12 हजार कर्मचारियों के निकालने के फैसले पर कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कंपनी को यह फैसला मजबूरी में लेना पड़ा। अगर वह ऐसा नहीं करते तो इससे भी बुरा समय आ सकता था। उस दौर से बचने के लिए यह फैसला लेना पड़ा।

इसलिए हुआ यह फैसला

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पिचाई ने एक इंटरनल मीटिंग में बताया कि कर्मचारियों की संख्या में 6 फीसदी कटौती करने का फैसला लेने से पहले उन्होंने कंपनी के फाउंडर और बोर्ड से परामर्श किया था। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने यह फैसला नहीं लिया होता और कंपनी की ग्रोथ धीमी होने के बाद यह फैसला लिया जाता तो समस्या और बढ़ने का जोखिम था।

इसके पहले गूगल ने 20 जनवरी को 12 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था। इसका बड़ा असर अमेरिका में काम कर रहे गूगल के कर्मचारियों पर ही दिखेगा।

पिचाई ने लिखी थी चिट्ठी

नौकरी से निकालने को लेकर कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति भी जाहिर की है। सुंदर पिचाई ने चिट्ठी में लिखा है कि गूगल छोड़ने वाले लोगों की वह पूरी मदद करेंगे। उन्होंने लिखा कि कंपनी ने पिछले दो सालों में तेजी के दौर में भर्तियां की थीं। लेकिन आर्थिक रूप से देखें तो परिस्थितियां मौजूदा दौर से अलग थीं।

सुंदर पिचाई ने लिखा है कि अमेरिका में जिन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है उन्हें 2022 के बोनस के साथ बाकी छुट्टियों के पैसे दिए जाएंगे। इसके अलावा 60 दिनों की नोटिफिकेशन सैलरी भी दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी 16 सप्ताह के वेतन के साथ जीएसयू भी देगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article