बिजनेस

टूटेगा Voltas से Tata का रिश्ता! 69 साल से एसी-कूलर को घर-घर की बनाया पसंद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 7, 2023, 04:17 PM IST

Tata Voltas Sell: टाटा ग्रुप अपनी 69 साल पुरानी कंपनी वोल्टास को बेचने की फिराक में है। यह बिजनेस होम एप्लायंस के अंतर्गत आता है, जिसमें फ्रिज, ए.सी. जैसे प्रोडक्ट आते हैं।

Image

वोल्टास बेको ने नए वित्तीय वर्ष में लगभग 96.7 बिलियन रुपये ($1.2 बिलियन) का राजस्व दर्ज किया।

Photo : Twitter

Tata Voltas Sell: टाटा समूह वोल्टास के घरेलू अप्लायंस बिजनेस को बेचने पर विचार कर रहा है। टाटा की वोल्टास में लगभग 30% हिस्सेदारी है। कंपनी को प्रतिस्पर्धी से भरे बाजार में इसे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। रॉयटर्स के अनुसार कंपनी इसके लिए शुरुआती स्तर पर कवायद शुरू कर चुकी है। हालांकि अभी तक टाटा ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार बिक्री में वोल्टास के एसी डिवीजन और होम अप्लायंसेज की हिस्सेदारी बेची जा सकती है। वहीं दूसरे ब्रांड वोल्टबेको होम अप्लायंसेज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

वोल्टास के शेयर्स में दिखी गिरावट

वोल्टास के शेयरों में आज लगभग 1.70% की वृद्धि हुई है, जिससे कंपनी का मार्केट कैप लगभग 26.94 हजार करोड़ रुपये डॉलर हो गया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 1954 में स्थापित, वोल्टास एयर कंडीशनर और वॉटर कूलर के साथ-साथ कॉमर्शियल एसी यूनिट्स सहित कई प्रोड्क्ट बनाती है। इसकी मौजूदगी पूरे भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में है। कंपनी का भारत में आर्सेलिक के साथ एक संयुक्त उद्यम भी है और उसने घरेलू बाजार में वोल्टास बेको ब्रांड के तहत घरेलू उपकरणों की एक सीरीज लॉन्च की है।

इतना मिला था रेवेन्यू

वोल्टास बेको ने नए वित्तीय वर्ष में लगभग 96.7 बिलियन रुपये ($1.2 बिलियन) का रेवेन्यू दर्ज किया। इसकी तिमाही आय रिपोर्ट से पता चलता है कि 30 सितंबर तक वोल्टास बेको की भारत में रेफ्रिजरेटर के लिए 3.3% और वॉशिंग मशीन के लिए 5.4% की बाजार हिस्सेदारी थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article