बिजनेस

Tata Stock To BUY 2025: टाटा का ये स्टॉक नहीं करेगा निराश! 100 की कमाई पक्की, Jefferies ने लगाई मुहर

Tata Stock To BUY In 2025: Jefferies ने टाटा ग्रुप के Indian Hotels के लिए BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1000 रुपये तय किया। जानें, क्यों IHCL 2025 में निवेशकों के लिए टॉप पिक है।

Image

टाटा स्टॉक।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tata Stock To BUY In 2025: टॉप ब्रोकरेज फर्म में शामिल Jefferies ने 2025 के लिए टाटा ग्रुप के प्रमुख स्टॉक The Indian Hotels Company Limited (IHCL) को BUY की सिफारिश की है। Jefferies ने IHCL का टारगेट प्राइस 900 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 805.75 रुपये से यह टारगेट 195 रुपये की अपसाइड दिखाता है।

Indian Hotels: मजबूत प्रदर्शन और भविष्य

Indian Hotels, जो प्रसिद्ध Taj Hotels चेन का मालिक है, टाटा ग्रुप का एक प्रमुख हॉस्पिटैलिटी स्टॉक है। Jefferies के अनुसार कंपनी का साइक्लिकल बिजनेस में लगातार डबल डिजिट ग्रोथ (EBITDA और PAT CAGR) उसे प्रीमियम वैल्यूएशन दिलाने में मदद करेगा। ट्रैवल डिमांड के साथ बढ़ते मार्केट शेयर, प्रीमियम रेट और मैनेजमेंट फीस आय में वृद्धि कंपनी को आगे बढ़ाएगी। Indian Hotels के पिछले लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का रिकॉर्ड निवेशकों को आत्मविश्वास देता है।

शानदार रहा रिटर्न

Indian Hotels ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है

  • 6 महीने: 32% रिटर्न
  • 1 साल: 75% रिटर्न
  • 2 साल: 159% रिटर्न
  • 3 साल: 314% रिटर्न
  • 5 साल: 501% रिटर्न

जनवरी 17 को बोर्ड मीटिंग, रिजल्ट

Indian Hotels का बोर्ड 17 जनवरी को तीसरी तिमाही और 9 महीनों के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article