बिजनेस

Tata Group-Pegatron JV: टाटा ग्रुप ने बनाया ताइवान की पेगाट्रॉन के साथ जॉइंट वेंचर, भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

Tata Group-Pegatron JV: दोनों कंपनियों (टीईपीएल और पेगाट्रॉन) के बीच इस डील के लिए बातचीत चल रही थी, जो अब सफल हो गई है। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टाटा पेगाट्रॉन के तमिलनाडु प्लांट को अपने कब्जे में लेने की प्रोसेस में है।

Image

टाटा ग्रुप ने बनाया नया जॉइंट वेंचर

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा ग्रुप ने बनाया नया जॉइंट वेंचर
  • ताइवान की पेगाट्रॉन के साथ बनाया जॉइंट वेंचर
  • भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

Tata Group-Pegatron JV: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) ने भारत में एप्पल के दूसरे सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर पेगाट्रॉन (Pegatron) के साथ सफलतापूर्वक जॉइंट वेंचर (जेवी) बना लिया है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में टाटा के पास 60 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि पेगाट्रॉन के पास बाकी 40 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। 15 नवंबर को टाटा के अधिकारियों ने जेवी की पुष्टि के लिए पेगाट्रॉन अधिकारियों से मुलाकात की। यह साझेदारी टाटा के आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लान को बढ़ावा देगी, जो कर्नाटक में अपने मौजूदा आईफोन असेंबली प्लांट का विस्तार करेगी, जिसे इसने पिछले साल ताइवान के विस्ट्रॉन से खरीदा था। साथ ही तमिलनाडु के होसुर में एक अन्य प्लांट बन रहा है, जहां पेगाट्रॉन इसकी जेवी पार्टनर होगी।

ये भी पढ़ें -

काफी समय से हो रही थी डील के लिए बातचीत

दोनों कंपनियों (टीईपीएल और पेगाट्रॉन) के बीच इस डील के लिए बातचीत चल रही थी, जो अब सफल हो गई है। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टाटा पेगाट्रॉन के तमिलनाडु प्लांट को अपने कब्जे में लेने की प्रोसेस में है। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

पहली भारतीय कंपनी बनी टाटा

भारत में एप्पल के आईफोन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स में इस समय टाटा, पेगाट्रॉन और फॉक्सकॉन शामिल हैं। टाटा भारत में एप्पल की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले साल विस्ट्रॉन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद यह घरेलू स्तर पर एप्पल के आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने तमिलनाडु के होसुर में अपने नए आईफोन असेंबली प्लांट के लिए 20,000 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है, जिससे इस प्लांट में कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 40,000 हो जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article