Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'आर्थिक आजादी' का ऐलान, भारत पर 26% और चीन पर 34% लगाया टैरिफ, जानिए पाकिस्तान पर कितना

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक आजादी का ऐलान करते हुए दुनिया के देशों से हो रहे आयात पर टैरिफ का ऐलान किया। भारत पर 26% तो चीन पर 32% निर्धारित किया।

Tariff War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (02 अप्रैल 2025) भारत और चीन सहित व्यापक पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की। साथ ही कहा कि इसे हमारी आर्थिक स्वतंत्रता (economic independence) है। ट्रंप ने भारत से निर्यात पर 26% लगाया, जबकि चीन के लिए यह सीमा 32% निर्धारित की गई। पाकिस्तान पर ट्रंप ने 29 प्रतिशत टैक्स लगाया। ट्रंप ने इसका ऐलान व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन' नामक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रम्प ने भारत को "बहुत,-बहुत, सख्त" कहा और दोहराया कि भारत में अमेरिकी निर्यात पर 52% शुल्क लगाया जाता है। हालांकि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "अच्छा दोस्त" बताया।

Tariff war, Donald Trum

ट्रंप ने किया टैरिफ का ऐलान

ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत टैरिफ लेते हैं और हम उनसे करीब कुछ भी नहीं लेते। इसके अलावा, ट्रंप ने उन सभी देशों की लिस्ट जारी की, जिन देशों के प्रोडक्ट पर टैरिफ प्रतिशत की घोषणा की। नीचे देखें पूरी लिस्ट:-

End of Feed