बिजनेस

T+0 Settlement: SBI-बजाज ऑटो सहित 25 शेयरों के लिए आज से लागू होगा T+0 सेटलमेंट, जानें फायदा

T+0 Settlement Cycle: 28 मार्च से टी+0 सेटलमेंट साइकिल जिन शेयरों में लागू होगा, उनमें अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बिड़लासॉफ्ट, सिप्ला, कोफोर्ज, डिवीज लैबोरेटरीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडियन होटल्स शामिल हैं।

Image

25 शेयरों के लिए लागू होगा टी+0 सेटलमेंट साइकिल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 25 शेयरों के लिए लागू होगा टी+0 सेटलमेंट साइकिल
  • सिप्ला, एसबीआई और वेदांता होंगे शामिल
  • 28 मार्च से होगी शुरुआत

T+0 Settlement Cycle: अंबुजा सीमेंट्स, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, सिप्ला, एसबीआई और वेदांता उन 25 शेयरों में शामिल हैं जो 28 मार्च से टी+0 सेटलमेंट साइकिल के लिए एलिजिबल होंगे। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने इन 25 शेयरों की एक लिस्ट जारी की है जो गुरुवार 28 मार्च से पहले से शॉर्ट सेटलमेंट साइकिल के लिए एलिजिबल होंगे। T+0 या ट्रेड + 0 सेटलमेंट साइकिल का मतलब है कि सिक्योरिटीज और फंड्स का ट्रांसफर ट्रेड के ही दिन होगा। यह इक्विटी कैश मार्केट में मौजूदा टी+1 सेटलमेंट साइकिल के समानांतर चलेगा। इस शॉर्ट सेटलमेंट साइकिल मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ेगी और जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें -

ये हैं वे 25 शेयर

28 मार्च से टी+0 सेटलमेंट साइकिल जिन शेयरों में लागू होगा, उनमें अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बिड़लासॉफ्ट, सिप्ला, कोफोर्ज, डिवीज लैबोरेटरीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इंडियन होटल्स शामिल हैं।

बाकी शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एलटीआईमाइंडट्री, एमआरएफ, नेस्ले इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कम्युनिकेशंस, ट्रेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और वेदांता शामिल हैं।

टी+1 सेटलमेंट साइकिल हो गया लागू

भारतीय शेयर बाजार 2023 में पूरी तरह से टी+1 सेटलमेंट साइकिल में ट्रांसफर हो गया। यह बदलाव तीन चरणों में हुआ। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पहले ऑप्शनल बेसिस पर टी+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकिल के बीटा वर्जन को पेश करने के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया था। शुरुआत में, यह ऑप्शन 25 शेयरों और सीमित संख्या में ब्रोकरों के लिए उपलब्ध होगा और केवल सुबह 9:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच किए गए ट्रेडों के लिए लागू होगा।

सेबी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, बीएसई ने 28 मार्च 2024 यानी गुरुवार को टी+0 निपटान का बीटा वर्जन पेश करने की घोषणा की थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article