बिजनेस

Syska LED: सिस्का एलईडी के खिलाफा चलेगी दिवाला कार्यवाही, जानें NCALT ने किस मामले में दिया आदेश

Syska LED: एनसीएलटी ने आईबीसी के प्रावधानों के तहत सिस्का एलईडी लाइट्स के निदेशक मंडल को निलंबित करते हुए देबाशीष नंदा को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।

Image

सिस्का एलईडी

Photo : Twitter

Syska LED:राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सिस्का एलईडी लाइट्स के परिचालन ऋणदाता सनस्टार इंडस्ट्रीज की याचिका स्वीकार करते हुए कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।पुणे स्थित एसएसके समूह की इकाई सिस्का एलईडी लाइट्स, एलईडी लाइट, पर्सनल केयर उपकरण, मोबाइल एक्सेसरीज, घरेलू उपकरण तथा स्मार्ट घड़ियों जैसे क्षेत्रों में है।एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने सनस्टार इंडस्ट्रीज द्वारा दायर उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें 7.70 करोड़ रुपये के कुल बकाये का दावा किया गया था।

क्यों चलेगी दिवाला कार्यवाही

पीठ ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों के तहत सिस्का एलईडी लाइट्स के निदेशक मंडल को निलंबित करते हुए देबाशीष नंदा को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।एनसीएलटी ने सिस्का एलईडी लाइट्स के इस मामले में दावों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित पक्षों के बीच ई-मेल के आदान-प्रदान से पता चलता है कि परिचालन ऋणदाता के प्रति कंपनी की देयता बनती है।पीठ ने कहा कि हमारा यह मत है कि आवेदक परिचालन ऋण के अस्तित्व तथा कॉरपोरेट देनदार की ओर से इसकी चूक साबित करने में सफल रहा। साथ ही आवेदन समयसीमा के भीतर दायर किया गया है

पहले भी आया था आदेश

दो सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को पारित अपने आदेश में कहा कि हम मानते हैं कि यह संहिता की धारा 9 के तहत उपयुक्त मामला है।इससे पहले, एनसीएलटी ने कुछ अन्य परिचालन ऋणदाताओं द्वारा दायर याचिका पर सिस्का एलईडी लाइट्य के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने का भी निर्देश दिया था। हालांकि, समझौता होने के बाद मई, 2024 में इसे वापस ले लिया गया था।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article