tax saving tips: आपके अकाउंट में भी हर महीने सैलरी आती है और आपने पिछले ही साल मार्च, 2022 के बाद नौकरी बदली थी, तो इस खबर को ध्यान से पढ़िएगा। दरअसल 31 मार्च से पहले आपको Form12B भरना होगा। इस फॉर्म में टैक्स का स्टेटमेंट होता है, जिसमें पिछली कंपनी की सैलरी, टैक्स से जुड़ी जानकारियां अपनी नई कंपनी को दी जाती हैं, ताकि पिछले कंपनी में आपकी इनकम के मुताबिक टैक्स का हिसाब हो जाए। ये फार्म नहीं भरने पर नई सैलरी पर टैक्स देना पड़ सकता है।
क्या होता है फॉर्म 12B?
फॉर्म 12B को इनकम टैक्स के लिए टैक्सपेयर को भरना होता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 का नियम 26A में प्रावधान है कि कर्मचारियों को फॉर्म12बी भरना चाहिए। ताकि पिछले वित्त वर्ष में उसकी सैलरी के हिसाब से उसका टैक्स कैलकुलेट किया जा सके।
Form 12B इन जानकारी की पड़ेगी जरूरत
जिस कंपनी को छोड़े हैं उसकी जानकारी, PAN नंबर, 10 डिजिट TAN नंबर,
सैलरी स्ट्रक्चर का ब्रेकडाउन, जिसमें बेसिक सैलरी, DA, हाउस रेंट अलाउंस, लीव एन्कैशमेंट, लीव ट्रैवल अलाउंस जैसी जानकारी देगी होगी।
