बिजनेस

अब Swiggy ग्राहकों से वसूलेगी प्लेटफॉर्म फीस, इन शहरों में लागू

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 28, 2023, 04:34 PM IST

Swiggy Platform Fee: स्विगी ने सभी यूजर्स से प्रति ऑर्डर 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस वसूलना शुरू कर दिया है। 2 रुपये भले ही छोटा अमाउंट हो पर इससे हर दिन 1.5 मिलियन से अधिक ऑर्डर किए जाते हैं। इसलिए यह स्विगी के लिए अपने व्यवसाय में फिर से निवेश करने के लिए बड़ा रेवेन्यू बनाएगा। इसे अन्य क्षेत्रों में बढ़ाए जाने की संभावना है।

Image

स्विगी डिलीवरी बॉय।

Photo : iStock

Swiggy Platform Fee: स्विगी ने सभी यूजर्स से प्रति ऑर्डर 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस वसूलना शुरू कर दिया है। कंपनी इसके जरिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना चाहती है। मनीकंट्रोल के मुताबिक ये एक्स्ट्रा चार्ज शुरू में बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। अभी के लिए ये चार्ज केवल फूड ऑर्डर पर लगाया जा रहा है और अभी तक क्विक-कॉमर्स या इंस्टामार्ट ऑर्डर पर नहीं लगाया गया है।

इंस्टामार्ट डिलीवरी पर नहीं होगा लागू

स्विगी ने अभी तक दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में इन शुल्कों की शुरुआत नहीं की है। प्लेटफ़ॉर्म चार्ज यूजर्स पर लगाए गए सुविधा/हैंडलिंग फीस से अधिक है, भले ही वे स्विगी वन के ग्राहक हों या नहीं। प्लेटफॉर्म चार्ज वर्तमान में इंस्टामार्ट डिलीवरी पर लागू नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक 2 रुपये भले ही छोटा अमाउंट हो पर इससे हर दिन 1.5 मिलियन से अधिक ऑर्डर किए जाते हैं। इसलिए यह स्विगी के लिए अपने व्यवसाय में फिर से निवेश करने के लिए बड़ा रेवेन्यू बनाएगा। इसे अन्य क्षेत्रों में बढ़ाए जाने की संभावना है।

हाल ही में स्विगी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक श्रीहर्ष मजेटी ने कर्मचारियों को ईमेल किया था। जिसमें कंपनी ने 380 नौकरियों में कटौती का उल्लेख किया था। उसे बताया गया था इस कदम के पीछे की प्रमुख वजह डिलीवरी के कारोबार में मंदी है। हालांकि Zomato ने भी तक कोई प्लेटफॉर्म फीस को लेकर कोई चार्ज की घोषणा नहीं की है।

स्विगी 10 हजार गिग वर्कर्स की करेगी भर्ती

बता दें कि हालही में स्विगी गिग वर्कर्स (Gig Workers) की भर्ती करने जा रही है। स्विगी ने इसके लिए (APNA) ‘अपना’ के साथ साझेदारी की है। अपना एक रोजगार एवं पेशेवर नेटवर्किंग कंपनी है। यह भर्ती स्विगी की इंस्टेंट कॉमर्स सर्विस - इंस्टामार्ट के लिए की जाएगी और इसके तहत 2023 में 10,000 अवसर पैदा होंगे। इन गिग वर्कर्स की भर्ती के साथ ही कंपनी छोटे शहरों (टियर-2) में अपने डिलीवरी को मजबूत करने पर जोर देगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article