बिजनेस

IPO लाने से पहले Swiggy ने बड़े ऑर्डर को पूरा करने के लिए लॉन्च किया XL बेड़ा

Swiggy XL Service: ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी ने आईपीओ लाने से पहले ड़े ऑर्डर के लिए ‘XL’ बेड़े को लॉन्च किया।

Image

स्विगी ने लॉन्च की नई सेवा (तस्वीर-X)

Swiggy XL Service: ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने शनिवार को बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से ‘एक्सएल’ बेड़े को पेश किया। इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा ‘बोल्ट’ पेश की थी। हालांकि यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) भी लाने की तैयारी कर रही है।

पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस 'एक्सएल' बेड़े को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया। स्विगी ने कहा कि अपने आधिकारिक शुरुआत पर स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन के डब्बे वितरित किए। यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई।

स्विगी ‘फूड मार्केटप्लेस’ के राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं नए उपभोग अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा देकर तथा उपभोक्ता आधार के विस्तार को सक्षम बनाकर भारत में खान-पान (एफ एंड बी) क्षेत्र की समग्र वृद्धि में मदद कर रही हैं। भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article