Swiggy Update: Swiggy ला सकती है 18000 करोड़ रुपये का IPO, जानें क्या है बड़ा अपडेट

Swiggy IPO Update:फूड टेक फर्म Swiggy प्राइमरी मार्केट से लगभग 1-2 बिलियन डॉलर (9000-18000 करोड़ रुपये) जुटाने का प्लान कर रही है। यदि ऐसा होता है तो यह अब तक भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा। स्विगी में मासायोशी सोन के सॉफ्टबैंक का भी इन्वेस्टमेंट है। स्विगी को अप्रैल में शेयरधारकों से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिल गई थी।

Swiggy IPO Update: भारतीय फूड टेक कंपनी स्विगी आगामी IPO में 15 बिलियन डॉलर (1.25 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन को टारगेट कर रही है।फूड टेक फर्म प्राइमरी मार्केट से लगभग 1-2 बिलियन डॉलर (9000-18000 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखेगी, जो अब तक भारत के सबसे बड़े IPO में से एक होगा। स्विगी में मासायोशी सोन के सॉफ्टबैंक का भी इन्वेस्टमेंट है। स्विगी को अप्रैल में शेयरधारकों से IPO लाने के लिए मंजूरी मिल गई थी, जिसमे 1.25 बिलियन डॉलर तक जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी की IPO पेपर्स को एक महीने या उससे भी कम समय के अंदर मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मिल सकती है।

Swiggy IPO

Swiggy IPO पर बड़ा अपडेट।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में स्विगी के अपने IPO की आय का उपयोग स्विगी इंस्टामार्ट बिजनेस को बड़ा करने और अधिक स्टॉक गोदाम खोलकर अपने कंपटीटर जोमैटो के साथ क्विक कॉमर्स सेगमेंट में कम्पटीशन करने के लिए करेगी।

End of Feed