बिजनेस

किसानों के लिए बिहार में होगी बीज डीलरों की नियुक्ति, जानें कैसे करें आवेदन

Seed Dealers Appointment: बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड ने जिला स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर और प्रखंड स्तर पर बीज विक्रेता डीलरों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाना शुरू किया है। आइए जानते हैं इसकी योग्याता क्या है और आवेदन कैसे कर सकते हैं।

Image

बीज डीलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें (तस्वीर-Canva)

Seed Dealers Appointment: किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में बिहार सरकार भी लग हुई है। किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध हो इसके लिए प्रखंड और जिला स्तर पर डीलरों की नियुक्ति की तैयारी शुरू की है। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड ने जिला स्तर पर बीज वितरक और प्रखंड स्तर पर विक्रेता डीलरों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन ऑनलाइन शुरू हुआ है। इस स्कीम के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 तक है। अगर आप इच्छुक हैं तो जल्द आवेदन करें।

बीज डीलरशिप के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की वेबसाइट www.brbn.bihar.gov.in पर दिए गए लिंक पर जाकर अप्लाई करें।
  • पहले पेज पर लाइसेंस आवेदन का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर आपको डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर दोनों के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीज डीलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन नंबर
  • जीएसटी नंबर
  • बीज बिक्री के लिए लाइसेंस की फोटोकॉपी
  • बीज भंडारण के लिए गोदाम का प्रूफ
  • सिक्योरिटी के लिए 25000 रुपये अपने पास रखें।
  • डीलरशिप के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये पास में रखें।

बीज डीलरशिप के लिए योग्यता

डीलर बनने के लिए आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

डीलर बनने के लिए आवेदक को केमिस्ट्री से स्नातक पास होना चाहिए।

खुद की दुकान का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

बीज दुकान के लिए जमीन का पेपर होना चाहिए।

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड ने बीज डीलरों की नियुक्ति के लिए पटना, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, समस्तीपुर सभी 38 जिलों में तैयारी कर ली है। साथ ही कई जिलों में डिस्ट्रीब्यूटर की भी नियुक्ति की जाएगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article