बिजनेस

सुजुकी मोटर गुजरात की खरीद को हरी झंडी, 12841 करोड़ की हो सकती है डील

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 19, 2023, 03:37 PM IST

Suzuki Motor Gujarat: शेयरधारकों ने सुजुकी मोटर गुजरात में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए संबंधित पक्ष लेनदेन पर विचार के रूप में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (SMC) को प्रिफरेंशियल बेसिस पर शेयर जारी करने का प्रस्ताव मान लिया है।

Image

अभी SMG, SMC की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। यह अपना सारा उत्पादन मारुति सुजुकी इंडिया को सप्लाई करती है।

Photo : Twitter

Suzuki Motor Gujarat: मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयरधारकों ने सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) का पूर्ण अधिग्रहण करने के लिए शेयर खरीद समझौते पर आगे बढ़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों ने सुजुकी मोटर गुजरात में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए संबंधित पक्ष लेनदेन पर विचार के रूप में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (SMC) को प्रिफरेंशियल बेसिस पर शेयर जारी करने का प्रस्ताव मान लिया है। कंपनी ने पिछले महीने SMG के पूर्ण अधिग्रहण के लिए दो विशेष प्रस्तावों पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी थी।

अभी SMG, SMC की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। यह अपना सारा उत्पादन मारुति सुजुकी इंडिया को सप्लाई करती है। SMG को 2014 में शुरू किया गया था। वर्तमान में इसकी गुजरात में प्रोडक्शन फैसिलिटी है, जिसकी क्षमता 7.5 लाख यूनिट सालाना की है। साल 2014 से SMC, SMG में 18,000 करोड़ रुपये लगा चुकी है।

पक्ष में कितने वोट

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि संबंधित पक्ष के लेन-देन को मंजूरी देने, ऑफर, इश्यू क्रिएट करने और अधिग्रहण के लिए कैश के अलावा प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करने से संबंधित पोस्टल बैलेट में निर्धारित प्रस्तावों को कंपनी के सदस्यों ने अपेक्षित बहुमत के साथ मंजूरी दे दी। संबंधित पक्ष लेनदेन के पहले विशेष प्रस्ताव के पक्ष में 98.21 प्रतिशत वोट पड़े। इसी तरह प्रिफरेंशियल बेसिस पर शेयर जारी करने के प्रस्ताव के पक्ष में 98.91 प्रतिशत वोट मिले।

12841 करोड़ रुपये की होगी डील

अक्टूबर माह में कंपनी के बोर्ड ने 12,841.1 करोड़ रुपये में SMG के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। कंपनी के 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.23 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों को एसएमसी को 10,420.85 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर जारी करने और आवंटित करने का विचार किया गया था। इस साल अगस्त में, मारुति सुजुकी इंडिया के बोर्ड ने सुजुकी मोटर गुजरात में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एसएमसी को प्रिफरेंशियल बेसिस पर शेयर जारी करने की मंजूरी दी थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article