Suzlon के शेयर को लगे पंख, 2023 में दिया 264 फीसदी रिटर्न, 1 लाख को बना दिया 3.64 लाख

Suzlon Stock History: 2023 में अब तक सुजलॉन के शेयर में 264% की बढ़ोतरी हुई है। यह एक कैलेंडर वर्ष में इसका सबसे अच्छा सालाना प्रदर्शन है, जो 2020 में दिए गए 246% रिटर्न से अधिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में सुजलॉन ने शानदार रिटर्न
  • कराया 264 फीसदी का फायदा
  • 2023 बन गया है इसका बेस्ट ईयर

Suzlon Stock History: बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market) में मामूली तेजी है। मगर इसके बावजूद बीएसई (BSE) पर सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) का शेयर 4.42% की बढ़ोतरी के साथ 39 रु पर पहुंच गया है।

Suzlon Energy Stock History

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने किया कमाल

आज सुजलॉन के शेयर में तेजी का लगातार छठा दिन है। इससे पहले जुलाई में सुजलॉन के शेयर में लगातार छह दिनों तक बढ़त देखने को मिली थी। इस बार 6 दिनों में ये शेयर 25% मजबूत हुआ है।

End of Feed