बिजनेस

Suzlon के शेयर को लगे पंख, 2023 में दिया 264 फीसदी रिटर्न, 1 लाख को बना दिया 3.64 लाख

Suzlon Stock History: 2023 में अब तक सुजलॉन के शेयर में 264% की बढ़ोतरी हुई है। यह एक कैलेंडर वर्ष में इसका सबसे अच्छा सालाना प्रदर्शन है, जो 2020 में दिए गए 246% रिटर्न से अधिक है।

Image

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने किया कमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में सुजलॉन ने शानदार रिटर्न
  • कराया 264 फीसदी का फायदा
  • 2023 बन गया है इसका बेस्ट ईयर

Suzlon Stock History: बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market) में मामूली तेजी है। मगर इसके बावजूद बीएसई (BSE) पर सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) का शेयर 4.42% की बढ़ोतरी के साथ 39 रु पर पहुंच गया है।

आज सुजलॉन के शेयर में तेजी का लगातार छठा दिन है। इससे पहले जुलाई में सुजलॉन के शेयर में लगातार छह दिनों तक बढ़त देखने को मिली थी। इस बार 6 दिनों में ये शेयर 25% मजबूत हुआ है।

2023 बन गया बेस्ट ईयर

2023 में अब तक सुजलॉन के शेयर में 264% की बढ़ोतरी हुई है। यह एक कैलेंडर वर्ष में इसका सबसे अच्छा सालाना प्रदर्शन है, जो 2020 में दिए गए 246% रिटर्न से अधिक है। ये स्टॉक लगातार चार वर्षों से पॉजिटिव वार्षिक रिटर्न दे रहा है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 52,889 करोड़ रु है।

एक समय 500 रु पर था सुजलॉन

एक समय 2005 के अंत में सुजलॉन ने 500 रु से अधिक की कीमत पर बाजार में अपनी शुरुआत की थी। 2019 में ये 2 रु तक गिर गया था। हाल ही में लाए गए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP Issue) इश्यू के बाद कंपनी के पास अब नेट डेब्ट फ्री बैलेंस शीट है। यानी ये कर्ज मुक्स है। इतना ही नहीं कंपनी के पास 600 करोड़ रु का नेट कैश सरप्लस भी है।

क्या है संकट

चार्ट पर, सुजलॉन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) अब 80 पर है। 80 से ऊपर का आरएसआई इशारा करता है कि स्टॉक "ओवरबॉट" है। ओवरबॉट यानी अधिक खरीदा गया। ऐसा शेयर बिक्री के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं ओवरसोल्ड शेयर खरीदने के लिए अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article