Suzlon Energy Share Price: मंगलवार के कारोबार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। करीब डेढ़ बजे सुजलॉन का शेयर 0.78 रु या 1.37 फीसदी की मजबूती के साथ 57.72 रु पर है। BSE पर ये 56.94 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 57.61 रु पर खुला था। साल 2025 में सुजलॉन के सेयर शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस साल अब तक (57.72 रु के रेट तक) ये 11.6 फीसदी नीचे फिसला है।
सुजलॉन के शेयर में तेजी
ये भी पढ़ें -
ये हैं सुजलॉन में तेजी वाले फैक्टर
- पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट : स्मॉल-मिड कैप मार्केट की मजबूती और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर उम्मीदों ने शेयर को सहारा दिया है।
- रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस : अक्षय ऊर्जा की बढ़ती मांग ने सुजलॉन के बिजनेस मॉडल में निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है।
- नए प्रोजेक्ट्स : सुजलॉन को नए विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स को हासिल करने की रिपोर्ट ने निवेशकों की भावना को और मजबूत किया है।
- वैश्विक अक्षय ऊर्जा प्रोत्साहन : स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली सरकारी कदमों ने भी शेयर के लिए अनुकूल माहौल बनाया है।
ब्रोकरेज फर्म्स की सलाह
आईसीआईसीआई डायरेक्ट : पवन ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति का हवाला देते हुए, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ₹65 के टार्गेट प्राइस के साथ सुजलॉन पर “BUY” रेटिंग बनाए रखी है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज : कंपनी की सुधरती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर इसने लॉन्ग टर्म निवेशकों “होल्ड” की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
