बिजनेस

Suzlon Energy share: सुपरस्टार स्टॉक! Suzlon Energy के शेयर ने तीसरे दिन भी मारी ऊँची छलांग, जानें आगे क्या करें?

Suzlon stock rally, buy or sell Suzlon Energy: :सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत लगातार तीसरे सत्र में ऊपरी सर्किट पर पहुंची। इस शानदार उछाल के पीछे कंपनी की मजबूत फंडामेंटल्स और सकारात्मक बाजार धारणा को अहम कारण माना जा रहा है।

Image

Suzlon Energy के शेयर ने फिर दिखाई तेजी

Photo : Times Now Digital

Suzlon Energy share price: Suzlon Energy के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन, कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट में पहुंच गया, जिससे निवेशकों में उत्साह बना हुआ है।

Suzlon Energy के शेयरों में लगातार तेजी

Suzlon Energy के शेयरों में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा, जिससे यह शुक्रवार को ₹58.15 के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के Q3 रिजल्ट जारी होने के बाद से ही शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार, 28 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए गए थे, जिसके बाद से इस स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। तीन सत्रों में स्टॉक ने करीब 15.7% की छलांग लगाई है।

Suzlon Energy ने दी सफाई, बताया क्यों बढ़ रहा है शेयर प्राइस

शेयर बाजार में Suzlon Energy के शेयरों में अचानक आई इस तेजी को लेकर कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी। गुरुवार को जारी किए गए बयान में Suzlon Energy ने कहा कि 30 जनवरी को सुबह 9:30 बजे स्टॉक में "Material Price Movement" (MPM) देखा गया। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी बड़े इवेंट या खबर के कारण इस तेजी का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल सका है।

क्या निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है?

भले ही Suzlon Energy के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन बाजार में किसी भी स्टॉक में ज्यादा उछाल के बाद करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को अपने निवेश को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए और लॉन्ग टर्म पर्सपेक्टिव के साथ ही निवेश करने का फैसला लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article