Suzlon Energy Share: 3 महीनों में 110 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है ये शेयर, इस खबर के बाद टूट पड़े निवेशक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 16, 2023, 04:37 PM IST

Suzlon Energy Share: गुरूवार को 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ सुजलॉन एनर्जी के शेयर 42.50 पर बंद हुए। बीएसई इंडेक्स पर छह महीने की अवधि में यह शेयर 410% से ज्यादा चढ़ चुका है।

Suzlon Energy Share: रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन के क्षेत्र में काम करने वाले सुजलॉन ग्रुप के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी की विंड टरबाइनों की S144-3 मेगावाट सीरीज को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से आरएलएमएम (मॉडल और निर्माताओं की संशोधित सूची) लिस्ट में जगह मिली है। इस खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की शानदार खरीदी देखने को मिल रही है।

Wind Energy

सुजलॉन ग्रुप

कितना बढ़ा शेयर

गुरूवार को 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ सुजलॉन एनर्जी के शेयर 42.50 पर बंद हुए। बीएसई इंडेक्स पर छह महीने की अवधि में यह शेयर 410% से ज्यादा चढ़ चुका है। तीन महीने में इस शेयर ने निवेशकों को सेंसेक्स के मुकाबले 110% तक रिटर्न दिया है। बता दें कि मई महीने में सुजलॉन के शेयर की कीमत 8 रुपये थी।

End of Feed