बिजनेस

2024-26 के दौरान 6-7.1 फीसदी की दर से बढ़ेगा भारत, वैश्विक घटनाओं से सेफ रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था !

S&P On Indian GDP: एसएंडपी ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि की गति जारी रहेगी। भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मध्यम अवधि में मजबूत रहनी चाहिए। वित्त वर्ष 2024-2026 में जीडीपी में सालाना 6-7.1 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Image

भारत की आर्थिक वृद्धि दर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसएंडपी ने लगाया भारतीय जीपीडी के लिए अनुमान
  • 2024-26 के लिए जारी किया अनुमान
  • 6-7.1 फीसदी रह सकती है जीडीपी ग्रोथ

S&P On Indian GDP: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (GDP Growth) की संभावनाएं मिड टर्म में मजबूत रहने का अनुमान जताते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक देश की जीडीपी में सालाना 6-7.1 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि स्वस्थ कॉरपोरेट बैलेंस शीट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से बैंकों का फंसा कर्ज मार्च, 2025 तक कुल एडवांस के तीन-3.5 प्रतिशत तक घट जाएगा।

इसके अलावा भारत में ब्याज दरों में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना नहीं होने से बैंकिंग इंडस्ट्री के लिए जोखिम भी लिमिटेड रहने का अनुमान है।

वैश्विक अनिश्चितताओं से सेफ रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

एसएंडपी की प्राइमरी डेब्ट एनालिस्ट दीपाली सेठ छाबड़िया ने कहा है कि असुरक्षित पर्सनल लोन तेजी से बढ़े हैं और यह फंसे कर्जों की वृद्धि में भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि रिटेल लोन के लिए अंडरराइटिंग के स्टैंटडर्ड आमतौर पर अच्छे रहते हैं और इस प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए लोन चुकाने में चूक का ओवरऑल लेवल स्वीकार्य लिमिट में रहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कम असर पड़ेगा। हालांकि, धीमी वैश्विक वृद्धि और बाहरी मांग आर्थिक गतिविधियों पर असर डालेगी और महंगाई बढ़ा सकती है। लेकिन भारत की वृद्धि घरेलू स्तर पर केंद्रित होने से उम्मीद है कि आर्थिक वृद्धि पर इसका कम असर होगा।

कितना है आरबीआई का अनुमान

एसएंडपी ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि की गति जारी रहेगी। भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मध्यम अवधि में मजबूत रहनी चाहिए। वित्त वर्ष 2024-2026 में जीडीपी में सालाना 6-7.1 प्रतिशत की वृद्धि होगी। अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी-मार्च तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 और उसके बाद 2024-25 के लिए 6.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का अनुमान लगाया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article