बिजनेस

Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी से जुड़ी सात समंदर पार की कंपनी से आया बड़ा अपडेट, क्या सोमवार को स्टॉक पर दिखेगा असर

Suzlon Energy news: Suzlon Energy ने नीदरलैंड स्थित अपनी सहायक कंपनियों SE Blades Technology और SEBV का विलय AE Rotor Holdings में किया। जानें क्या होगा असर।

Image

सुजलॉन के शेयर फोकस में।

Photo : Times Now Digital

Suzlon Energy, Suzlon share price: सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने अपनी नीदरलैंड स्थित सहायक कंपनियों का पुनर्गठन करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, SE Blades Technology B.V. (SBT) और SEBV का विलय AE Rotor Holdings B.V. (AERH) में कर दिया गया है, जो Suzlon Energy Limited (SEL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह विलय 14 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

सुजलॉन ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में स्पष्ट किया कि AERH पहले से ही SBT और SEBV की 100% हिस्सेदारी रखती है, इसलिए इस विलय में कोई नकद लेन-देन नहीं होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि इस अमलगमेशन के बाद शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।

शेयर बाजार में Suzlon Energy के प्रदर्शन पर असर

सुजलॉन एनर्जी के शेयर शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर ₹51.15 प्रति शेयर पर बंद हुए, जो कि पिछले बंद ₹53.36 से 4.14% (2.21 पॉइंट) की गिरावट को दर्शाता है।

सुजलॉन शेयर प्राइस इतिहास

स्टॉक में YTD (Year to Date) 21.72% की गिरावट आई है। पिछले 2 सप्ताह में इसमें 12.04% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में 33.38% की गिरावट देखने को मिली है। जबकि पिछले 2 साल में 479.93% की बढ़त देखने को मिली। इसने पिछले 5 साल में 2290.19% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article