बिजनेस

Stock Split: 371 फीसदी रिटर्न! एक साल में जमकर कराई कमाई, स्प्लिट होने जा रहा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 30, 2024, 03:29 PM IST

Suratwwala Business Group Share Price: पिछले एक साल में ही शेयर में शानदार तेजी के साथ पिछले एक महीने में शेयर ने 7% का रिटर्न दिया है। वहीं बात पिछले तीन महीने की रिटर्न की बात करें तो यह 44% रहा। इसके अलावा 6 महीने में शेयर ने 132 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में 371% से ज्यादा की कमाई कराई है।

Image

सूरतवाला बिजनेस ग्रुप

Photo : iStock

Suratwwala Business Group Share Price: एक साल में करीब 400 फीसदी का रिटर्न देने वाली कंपनी का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। इस स्मॉलकैप स्टॉक का नाम Suratwwala Business Group Ltd. है। 28 मार्च 2024 को इसका शेयर प्राइस एनएसई पर 872.15 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में ही शेयर में शानदार तेजी के साथ पिछले एक महीने में शेयर ने 7% का रिटर्न दिया है। वहीं बात पिछले तीन महीने की रिटर्न की बात करें तो यह 44% रहा। इसके अलावा 6 महीने में शेयर ने 132 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में 371% से ज्यादा की कमाई कराई है।

कब है रिकॉर्ड डेट

शेयर का 52 हफ्ते का उच्च लेवल 879 रुपये और 52 वीक लो लेवल 168 रुपये का बनाया है। सूरतवाला बिजनेस ग्रुप लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 18 अप्रैल 2024 तय की है।

10 इक्विटी शेयरों में होग स्टॉक स्प्लिट

सूरतवाला बिजनेस ग्रुप के बोर्ड ने 1:10 अनुपात में इक्विटी शेयरों के सबडिवीजन को मंजूरी दी है। यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले कंपनी के प्रत्येक शेयर रिकॉर्ड डेट पर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा।

क्यों किया जाता है स्टॉक स्प्लिट

स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर बाजार में स्टॉक की लिक्विडिटी को बढ़ाने (भाव कम होने की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदें) के लिए किया जाता है। सबडिवीजन डेट पर, रिकॉर्ड तारीख तक स्टॉक रखने वाले निवेशकों को डीमैट खातों में नए शेयर प्राप्त होंगे और शेयर की कीमत स्प्लिट अनुपात के अनुसार समायोजित की जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article