बिजनेस

बेटी के लिए चाहिए ₹50 लाख का फंड? जानिए SSY में सालाना कितना करें निवेश

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के जरिये अपनी बेटी के नाम 50 लाख रुपये का फंड जमा करना चाहते हैं तो आपको एक वित्त वर्ष में करीब ₹1.10 लाख रुपये निवेश करना होगा।

Image

सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आप अपनी बेटी की सुखद भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) से बेस्ट कोई सेविंग स्कीम नहीं हो सकती है। तमाम सेविंग स्कीम के मुकाबले इस बचत योजना पर सबसे अधिक8.2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, इसमें किए निवेश पर आप ओल्ड इनकम टैक्स रिजीम से 1.50 लाख रुपये धारा 80सी के तहत टैक्स छूट पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस स्कीम में निवेश कर आप अपनी बेटी के नाम कैसे 50 लाख रुपये का बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

SSY नियमों के तहत, माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी बच्ची के 10 साल का होने से पहले उसके नाम पर खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक निवेश जारी रखा जा सकता है, जबकि खाता 21 साल बाद मैच्योर होता है। SSY में एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम योगदान ₹250 है, जबकि अधिकतम ₹1.5 लाख है।

50 लाख रुपये कैसे जमा करें?

अगर कोई माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्षों तक हर साल ₹50,000 का निवेश करता है, तो कुल निवेश ₹7.5 लाख होगा। 8.2% प्रति वर्ष की मौजूदा ब्याज दर (सालाना चक्रवृद्धि) के हिसाब से, 21 साल बाद मैच्योरिटी (परिपक्वता) राशि बढ़कर ₹23.94 लाख से अधिक हो सकती है। SSY में, आप 15 साल के लिए निवेश करते हैं, लेकिन चूंकि मैच्योरिटी की अवधि 21 साल है, इसलिए आपको बिना निवेश किए 6 और वर्षों तक चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंड इंटरेस्ट) मिलता रहता है।

वहीं, प्रति वित्त वर्ष ₹1 लाख का निवेश, 15 साल करने पर कुल निवेश = ₹15 लाख। सुकन्या समृद्धि योजना की वर्तमान ब्याज दर पर, 21 साल बाद मैच्योरिटी फंड बढ़कर लगभग ₹47 लाख से अधिक हो सकता है।

अगर प्रति वित्त वर्ष ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं तो 15 साल में कमुल ₹22.5 लाख निवेश होगा। 8.2% की वर्तमान ब्याज दर पर, 21 साल बाद मैच्योरिटी की रकम बढ़कर लगभग ₹71 लाख हो सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article