बिजनेस

Subway ग्राहक ने खरीदा सैंडविच, गलती से दे दी 5 लाख रुपये की टिप! जानें क्या है पूरा मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 25, 2023, 05:01 PM IST

Subway sandwich Expensive Tip: गलती से दी गई टिप को अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इसे लेकर बहुत सारी कानूनी दिक्कतें हुईं।

Image

सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप देने कल्पना।

Photo : Twitter

Subway sandwich Expensive Tip: क्या कभी आपने सैंडविच पर 5 लाख रुपये की टिप देने की कल्पना की है...! नहीं की होगी। लेकिन ऐसा मामला अमेरिका में सामने आया है। जब सबवे (Subway) में एक ग्राहक वेरा कोनर (Vera Conner) ने सलामी, पेपरोनी और हैम सैंडविच के लिए पैसे चुकाए तो 5 लाख रुपये की टिप डे डाली। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट्स के मुताबिक वेरा ने यह टिप गलती से दी। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इसे लेकर बहुत सारी कानूनी दिक्कतें हुईं।

विस्तार से समझें पूरा मामला

सबवे में जॉर्जिया के अटलांटा की वेरा कोनर ने 7.54 डॉलर (करीब 628 रुपये) के सैंडविच का ऑर्डर किया। वेरा ने इस लेन-देन के लिए अपने बैंक ऑफ अमेरिका का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने रसीदों से हफ्ते भर के खर्चों का लेखा-जोखा शुरू किया, तब इस गलती का पता चला। उन्होंने अपने कार्ड से सैंडविच के लिए भुगतान करने की कोशिश की और फिर स्टोर के रिवॉर्ड पॉइंट इकट्ठा करने के लिए अपना टेलीफोन नंबर टाइप करने का प्रयास किया। अब यहीं पर वेरा से गलती हो गई। उन्हें लग रहा है कि उन्होंने गलती से अपने नंबर का एक हिस्सा उस सेक्शन में भर दिया जिसमें ग्राहक से पूछा जाता है कि क्या वह टिप देना चाहते हैं। यह उनके फोन नंबर का आखिरी छह अंक था।

रिफंड में हुई दिक्कत

जब वेरा को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने सबवे के अधिकारियों से बात की और बैंक ऑफ अमेरिका से भी संपर्क किया। वह सबवे पर भी गई। मैनेजर ने कहा कि रिफंड बैंक की जिम्मेदारी है। बैंक ऑफ अमेरिका ने रिफंड से इनकार कर दिया क्योंकि उसे अभी भी सैंडविच के लिए भुगतान करना था। टिप में दिए गए अमाउंट को वापस मिलने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए फिर से दावा दाखिल करना पड़ा। एक महीने की कोशिशों के बाद उन्हें एक अस्थायी क्रेडिट कार्ड मिला।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article