Stocks to watch Today 30 April 2025: भारतीय शेयर बाजार 29 अप्रैल को मिले-जुले संकेतों के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 70 अंकों की बढ़त के साथ 80,288 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,336 पर स्थिर रहा। लेकिन आज, यानी 30 अप्रैल को कई कंपनियों के नतीजे, रणनीतिक घोषणाएं और नेतृत्व में बदलाव निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसलिए यहां बताए गए इन 10 शेयरों पर नजर रखे।
SBI
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है। बैंक के बोर्ड की बैठक इस शनिवार को होगी जिसमें FPO, राइट्स इश्यू या QIP जैसे विकल्पों पर चर्चा होगी। यह कदम बैंक की भविष्य की ग्रोथ रणनीति को मजबूती देने के लिए उठाया जा रहा है।
IndusInd Bank
इंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ सुमंत कठपालिया ने डेरिवेटिव लेन-देन से जुड़ी विवादित घटनाओं के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। यह खबर निवेशकों में अस्थिरता का कारण बन सकती है।
Infosys
आईटी दिग्गज इंफोसिस ने SAP S/4HANA क्लाउड के लिए Infosys Topaz लॉन्च किया है। यह AI-आधारित सुइट कंपनियों को क्लाउड अपनाने की प्रक्रिया को तेज और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
Bajaj Finance और Bajaj Finserv
बजाज फाइनेंस ने मार्च तिमाही में 4,545.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो साल दर साल 19% अधिक है। वहीं, बजाज फिनसर्व का मुनाफा 14% बढ़कर 2,417 करोड़ रुपये हो गया। दोनों कंपनियों की मजबूत बैलेंस शीट निवेशकों का भरोसा बढ़ा रही है।
BPCL
बीपीसीएल ने 3,214 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो बाजार के 2,700 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी बेहतर रहा। कंपनी का EBITDA 7,765 करोड़ और मार्जिन 7% रहा।
Vishal Mega Mart
विशाल मेगा मार्ट का मुनाफा 88% बढ़कर 115 करोड़ रुपये पहुंचा। राजस्व 23% और EBITDA 42% बढ़ा, जो इस बात का संकेत है कि छोटे शहरों में उपभोक्ता खर्च बढ़ रहा है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में खरीदारी जोरों पर है।
Praj Industries
प्राज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 56.7% घटकर 39.8 करोड़ रुपये रह गया। प्रोजेक्ट डिले और मांग में कमी ने नतीजों को प्रभावित किया।
Prestige Estates
प्रेस्टीज एस्टेट्स ने NCR में ‘The Prestige City’ नामक आवासीय परियोजना के लिए RERA से मंजूरी प्राप्त की है। इस प्रोजेक्ट का विकास मूल्य 9,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
Alembic Pharma
एलेम्बिक फार्मा को अमेरिका के FDA से पैनलव स्थित अपने ऑन्कोलॉजी फॉर्म्युलेशन प्लांट के लिए EIR प्राप्त हुआ है, जिससे कंपनी की निर्यात क्षमता में इजाफा होगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको किसी तरह का निवेश करना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें)
