बिजनेस

Stocks to Watch Today: FII की खरीदारी से जोश में बाजार, वेदांता, टाटा स्टील सहित इन 10 स्टॉक में रहेगी हलचल, रखें नजर

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से हुई 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट खरीदारी से बाजार में जोश दिख रहा है। सोमवार 22 दिसंबर को कॉर्पोरेट और रेगुलेटरी एक्शन के चलते वेदांता और टाटा स्टील सहित 10 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं, बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी 140 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी में गैप अप की संभावना दिखाता है।

Image

आज इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Indian Share Market Opening: घरेलू शेयर बाजार आज पॉजिटिव नोट पर खुल सकता है। GIFT Nifty करीब 140 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जिससे Sensex और Nifty 50 में शुरुआती बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। बीते सत्र में कमजोरी के बाद आज निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर रहेगी, जहां अधिग्रहण, बड़े कॉन्ट्रैक्ट, निवेश या रेगुलेटरी अपडेट सामने आए हैं।

Inox Clean Energy पर बड़ी डील का असर

Inox Clean Energy ने Vibrant Energy के 1,337 मेगावॉट के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का अधिग्रहण किया है। इस डील की अनुमानित वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कदम से कंपनी की ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी और ऑर्डर बुक दोनों मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे शेयर में एक्शन दिख सकता है।

Vedanta में डिविडेंड और विस्तार की कहानी

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि कंपनी के डिविडेंड पेमेंट में कोई रुकावट नहीं आएगी। इसके साथ ही वेदांता अगले कुछ वर्षों में करीब 20 अरब डॉलर के विस्तार प्लान पर काम कर रही है। डिविडेंड यील्ड और कैपेक्स प्लान को लेकर स्टॉक फोकस में रह सकता है।

IOB में सरकार की हिस्सेदारी घटी

Indian Overseas Bank में सरकार की हिस्सेदारी हालिया OFS के बाद घटकर 92.44 फीसदी रह गई है। पब्लिक फ्लोट बढ़ने से बैंकिंग शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

Varun Beverages का अफ्रीका दांव

वरुण बेवरेजेज ने साउथ अफ्रीका की Twizza कंपनी का 100 फीसदी अधिग्रहण 1,118.7 करोड़ में किया है। इस डील के जरिए कंपनी अफ्रीकी FMCG बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करेगी। लंबे समय में रेवेन्यू ग्रोथ के लिहाज से यह कदम अहम माना जा रहा है।

IHCL में हिस्सेदारी बिक्री

IHCL के बोर्ड ने Taj GVK Hotels & Resorts में अपनी 25.52 फीसदी हिस्सेदारी 370 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने को मंजूरी दी है। इस ट्रांजैक्शन के बाद जॉइंट वेंचर को लॉन्ग टर्म मैनेजमेंट मॉडल में बदला जाएगा, जिससे एसेट-लाइट स्ट्रैटेजी को बढ़ावा मिलेगा।

IRB Infrastructure को लंबा प्रोजेक्ट

IRB Infrastructure Developers को TOT-17 प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह 20 साल की रेवेन्यू-लिंक्ड कंसेशन डील है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 6,785 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इससे कंपनी को लॉन्ग टर्म रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलेगी।

KIMS का चेन्नई विस्तार

KIMS ने चेन्नई में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन लीज पर ली है, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा Sarvejana Healthcare में हिस्सेदारी बढ़ाकर 75.53 फीसदी कर ली गई है, जिससे हेल्थकेयर सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।

Tata Chemicals की विदेशी खरीद

Tata Chemicals की सब्सिडियरी Tata Chemicals International ने सिंगापुर की Novabay कंपनी को 2.5 करोड़ यूरो में खरीदने के लिए SPA साइन किया है। यह अधिग्रहण कंपनी के स्पेशियलिटी केमिकल्स पोर्टफोलियो को मजबूत कर सकता है।

Tata Steel में निवेश और टैक्स नोटिस

Tata Steel ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी में 15 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। हालांकि दूसरी ओर कंपनी को 493 करोड़ रुपये का CGST टैक्स डिमांड नोटिस भी मिला है, जिसमें पेनल्टी और ब्याज शामिल है। इन दोनों खबरों का मिला-जुला असर शेयर पर दिख सकता है।

Fortis Healthcare की बेंगलुरु डील

Fortis Healthcare ने बेंगलुरु के People Tree Hospital को 430 करोड़ रुपये में खरीदने का करार किया है। इस डील में अतिरिक्त जमीन भी शामिल है, जिससे बेड कैपेसिटी 300 से ज्यादा हो जाएगी। अगले तीन साल में करीब 410 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article