बिजनेस

Stocks to Watch: वारी एनर्जीज, जीएमआर एयरपोर्ट्स और शिल्पा मेडिकेयर समेत कई शेयरों आज दिखेगी हलचल, चेक करें पूरी लिस्ट

Stocks To Watch On 19 November: दिल्ली हाई कोर्ट ने देसी बाइट्स स्नैक के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिससे उसके ट्रेडमार्क गुड डे की सेफगार्डिंग हो गई है।

Image

जीएमआर एयरपोर्ट्स और शिल्पा मेडिकेयर पर रखें नजर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जीएमआर एयरपोर्ट्स और शिल्पा मेडिकेयर पर रखें नजर
  • वारी एनर्जीज भी रहेगा फोकस में
  • जीवीके पावर होगी दिवालिया

Stocks To Watch On 19 November: GIFT निफ्टी से मंगलवार को भारतीय इक्विटी शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को एनएसई निफ्टी 50 78.90 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 23,452.80 पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31% गिरकर 77,339.01 पर बंद हुआ था। इस बीच आज कई शेयर फोकस में रहेंगे।

ये भी पढ़ें -

वारी एनर्जीज (Waaree Energies)

वारी एनर्जीज ने सोमवार, 18 नवंबर को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए, जिसमें 2024-25 वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए प्रॉफिट में 17% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 320.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 375.65 करोड़ रुपये हो गया।

जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports)

अक्टूबर 2024 में, कंपनी ने यात्री यातायात में अच्छी वृद्धि दर्ज की। इस अवधि में कंपनी ने 10.7 मिलियन से अधिक यात्रियों को संभाला, जो साल-दर-साल (YoY) 9.2% की वृद्धि दर्शाता है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)

दिल्ली हाई कोर्ट ने देसी बाइट्स स्नैक के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिससे उसके ट्रेडमार्क गुड डे की सेफगार्डिंग हो गई है।

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज (Medplus Health Services)

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ, इनवेस्को इंडिया और कोटक स्मॉल कैप फंड ने 700 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर मेडप्लस में 6% हिस्सेदारी खरीदी, जिसकी कुल कीमत 502.23 करोड़ रुपये है।

जीवीके पावर (GVK Power)

कंपनी ने दिवाला एवं दिवालियापन संहिता के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में प्रवेश किया है और संभावित समाधान आवेदकों की एक अनंतिम सूची जारी की है।

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare)

दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर ने ऐलान किया है कि इसकी सब्सिडियरी कंपनी शिल्पा फार्मा लाइफसाइंसेज लिमिटेड को उसके एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट ऑक्ट्रोटाइड के लिए European Directorate for the Quality of Medicines & Healthcare से सर्टिफिकेट ऑफ सुइटेबैलिटी प्राप्त हुआ है।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast)

कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी पीजी टेक्नोप्लास्ट ने स्पाइरो मोबिलिटी के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वह भारत में स्पाइरो मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक्सक्लूसिव मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर बन गई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article