बिजनेस

Stock under Rs 150: 150 रु से कम कीमत! 10 टुकड़ों में बंटने जा रहे प्लास्टिक सामान बनाने कंपनी के शेयर; खरीदने की लूट

Stock under Rs 150: शिश इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर 150 रुपये से कम पर कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार, 29 नवंबर को शिश इंडस्ट्रीज का शेयर एक्सचेंज पर 4.25 फीसदी की तेजी के साथ 111.50 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, 2024 में अब तक कंपनी के शेयर 8 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले 2 सालों में शेयर में 129 फीसदी की तेजी आई है।

Image

150 रु से कम कीमत वाला स्टॉक।

Photo : iStock

Stock under Rs 150: एक स्मॉल कैप प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी के शेयर फोकस में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए इनाम के तौर पर अपने पहले स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। इस स्टॉक का नाम शिश इंडस्ट्रीज है जिसका मार्केट कैप फिलहाल 396.95 करोड़ रुपये है। शिश इंडस्ट्रीज दुनिया भर में पैकेजिंग, निर्माण सामग्री और उपभोक्ता उत्पादों की अग्रणी B2B निर्माता, सप्लायर और एक्सपोर्टर है।

शिश इंडस्ट्रीज स्टॉक स्प्लिट

कंपनी ने शनिवार को घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने अपने पहले शेयर सब-डिविजन की घोषणा की है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। शिश इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने कंपनी के इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन/डिविजन को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके लिए रेशियो 10:1 का है।

यानी प्रत्येक शेयर को 10 में विभाजित किया जाएगा। शिश इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "सब-डिवीजन/विभाजन के उद्देश्य के लिए सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर को पूरी तरह से 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा।"

शिश इंडस्ट्रीज स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट 2024

शेयर विभाजन की पात्रता निर्धारित करने के लिए, शिश इंडस्ट्रीज ने मंगलवार, 17 दिसंबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

स्टॉक 150 रुपये से कम

कंपनी के शेयर बीएसई पर 150 रुपये से कम पर कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार, 29 नवंबर को शिश इंडस्ट्रीज का शेयर एक्सचेंज पर 4.25 फीसदी की तेजी के साथ 111.50 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, 2024 में अब तक कंपनी के शेयर 8 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले 2 सालों में शेयर में 129 फीसदी की तेजी आई है।

पिछले तीन वर्षों में शिश इंडस्ट्रीज के शेयरों में 350 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के शेयरों का 52-हफ्ते का हाई लेवल प्राइस 172.05 रुपये है, जबकि 52-सप्ताह का लो प्राइस 99 रुपये है। वित्तीय वर्ष 2024 के लिए, स्मॉल कैप कंपनी का रेवेन्यू 85.48 करोड़ रुपये जबकि नेट प्रॉफिट 8.43 करोड़ रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article