100 रुपये से कम का मल्टीबैगर स्टॉक! Flipkart की कंपनी से बड़ा करार, 1 साल में दोगुना रिटर्न

Cellecor Gadgets एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है, जिसने 1 साल में 113% का रिटर्न दिया। Flipkart ग्रुप की Jeeves के साथ नई साझेदारी और Zetwerk के साथ Google TV लॉन्च करने की योजना से कंपनी का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।

दिल्ली स्थित स्मॉलकैप कंपनी Cellecor Gadgets के शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस इलेक्ट्रॉनिक्स कंज्यूमर ब्रांड ने पिछले 6 महीनों में 95% और 1 साल में 113% का रिटर्न दिया है, जिससे यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। शनिवार, 1 फरवरी को, NSE पर Cellecor Gadgets के शेयर हरे निशान में 60.75 रुपये पर बंद हुए।

Multibagger Stock, Cellecor Gadgets, Flipkart Deal, Best Stock Under 100, Penny Stock, NSE Stock

मल्टीबैगर स्टॉक।

Flipkart ग्रुप की कंपनी Jeeves से हुआ बड़ा करार

Cellecor Gadgets ने एक अहम ऐलान किया है। कंपनी ने Flipkart समूह की कंपनी Jeeves Consumer Services के साथ साझेदारी की है।Jeeves एक थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर है जो विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक, इस साझेदारी से ब्रांड की पहुंच और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलेगी।

End of Feed