दिल्ली स्थित स्मॉलकैप कंपनी Cellecor Gadgets के शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस इलेक्ट्रॉनिक्स कंज्यूमर ब्रांड ने पिछले 6 महीनों में 95% और 1 साल में 113% का रिटर्न दिया है, जिससे यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। शनिवार, 1 फरवरी को, NSE पर Cellecor Gadgets के शेयर हरे निशान में 60.75 रुपये पर बंद हुए।
Flipkart ग्रुप की कंपनी Jeeves से हुआ बड़ा करार
Cellecor Gadgets ने एक अहम ऐलान किया है। कंपनी ने Flipkart समूह की कंपनी Jeeves Consumer Services के साथ साझेदारी की है।Jeeves एक थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर है जो विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक, इस साझेदारी से ब्रांड की पहुंच और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलेगी।
Zetwerk से साझेदारी
Cellecor Gadgets हाल ही में चर्चा में रहा है क्योंकि Zetwerk के साथ मिलकर कंपनी एक नए एडवांस्ड Google TV, QLED और Mini LED स्मार्ट टीवी की सीरीज लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, कंपनी ने Dixon Technologies की सहायक कंपनी Dixon Electro Manufacturing Private Limited (DEMPL) के साथ भी एक समझौता किया है।
Cellecor Gadgets का IPO और स्टॉक स्प्लिट
सितंबर 2023 में, Cellecor Gadgets ने 92 रुपये के इश्यू प्राइस पर IPO लॉन्च किया था। इसके बाद, अगस्त 2024 में, कंपनी ने 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट (एक शेयर के बदले 10 शेयर) की घोषणा की थी।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
