Share Market Today Open: फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के आखिरी दिन शेयर बाजार में रौनक आ गई है। दुनिया में छाए बैंकिंग क्राइसिस का साया शुक्रवार को बाजार में नहीं दिखा है। और इसी का असर BSE और Nifty दोनों जबरदस्त तेजी है। दोपहर 2 बजे तक BSE सेंसेक्स में 1000 अंकों को पार कर गया । और बाजार 58,950 अंकों को पार कर गया। और Nift-50 भी 280 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 17,364.80 अंकों तक पहुंच गया है। BSE-30 के 26 स्टॉक में हरे निशान में थे।
बाजार में चौतरफा तेजी
आज के कारोबार में शेयर बाजार में सभी हैवीवेट शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी और मेटल इंडेक्स 1 से 1.5 फीसदी मजबूत हो चुके है। जबकि अन्य इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। वहीं आज के टॉप गेनर्स में RELIANCE, TECHM, ICICIBANK, HCLTECH, AXISBANK, M&M, TATASTEEL, SBI के स्टॉक शामिल हैं। बाजार में तेजी के वजह ग्लोबल मार्केट का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स भी नरम हुआ है और रुपया भी मजबूत हुआ है। इसके पहले बाजार 57,960.09 पर बंद हुआ था। और 58,273.86 पर खुला था। आज बाजार दोपहर 1.45 बजे तक 58,941.81 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।
बाजार में तेजी की प्रमुख वजह
1.बेहतर ग्लोबल संकेत के चलते बाजार में तेजी
2.FII और DII कर रहे हैं खरीददारी
3.RIL में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। उसके स्टॉक में 4 फीसदी से ज्यादा तेजी थी।
4.रुपया मजबूत हुआ है। और उसमें डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की मजबूती है।
7 दिन बाजार बंद
BSE पर दी गई जानकारी के अनुसार 30 मार्च, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा एक और 2 अप्रैल फिर 8 और 9 अप्रैल को शनिवार-रविवार के कारण बाजार बंद रहेंगे। इस तरह 9 अप्रैल तक कुल 7 दिन बाजार बंद रहेंगे
