Stock Market: वैश्विक बाजारों से उलट चला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक उछला

Indian Stock Market Updates: भारतीय बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, सेंंसेक्स और निफ्टी दोनों बम-बम है। लेकिन व्यापक एशियाई सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक कमजोरी और टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच बुधवार को घरेलू बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 90 दिनों के लिए नए टैरिफ पर रोक लगाने की रिपोर्ट के बाद धारणा में सुधार हो सकता है।

Indian Stock Market Updates: घरेलू इक्विटी सूचकांकों के लिए एक प्रारंभिक संकेतक गिफ्ट निफ्टी, आज (शुक्रवार, 11 अप्रैल) निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए एक गैप अप स्टार्ट का संकेत दे रहा है। सुबह 7 बजे, गिफ्ट निफ्टी 22940 पर कारोबार करता हुआ देखा गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1100 अंकों की बढ़त के साथ खुला था और कारोबार खत्म होने पर यह 1310 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

indian stock market

जानिए भारतीय शेयर बाजार के पल-पल का हाल

भारत समेत विभिन्न देशों पर लगाए उच्च सीमा शुल्क को तीन महीनों के लिए टालने के अमेरिकी सरकार के फैसले से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी रही। सेंसेक्स 1,310 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने 429 अंकों की छलांग लगाई। भारतीय बाजार में तेजी इस लिहाज से खास रही कि इसने दुनिया भर के बाजारों में व्याप्त गिरावट के रुख के उलट तेजी का रुझान दिखाया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,310.11 अंक यानी 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,620.18 अंक बढ़कर 75,467.33 तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 429.40 अंक यानी 1.92 प्रतिशत बढ़कर 22,828.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 524.75 अंक बढ़कर 22,923.90 पर पहुंच गया था।

End of Feed