बिजनेस

NBCC Stocks Rally: RBI के इस ऐलान से बैंक-NBCC-ऑटो शेयरों में एक्शन, 6 फीसदी तक की आई तेजी

NBCC Stocks Up: श्रीराम फाइनेंस निफ्टी के सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में रहा और इसमें 4% से ज्यादा की तेजी आई। बाकी एनबीएफसी में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और बजाज फाइनेंस में भी करीब 3% की तेजी आई।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक-NBCC-ऑटो शेयरों में तेजी
  • 6 फीसदी तक की बढ़त
  • RBI के ऐलान का असर

NBCC Stocks Up: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीतिगत रुख को 'withdrawal of accommodation' से बदलकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। इससे बुधवार के कारोबार में बैंकों और एनएफबीसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) के शेयरों में 4% तक की तेजी आई। फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त के कारण सेंसेक्स में भी 500 अंकों की उछाल आई। आरबीआई के रुख में बदलाव को दिसंबर में रेट साइकिल की शुरुआत की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। आरबीआई के इस कदम से एनबीएफसी के शेयरों में अधिक बढ़त आई क्योंकि रेट कट साइकिल की शुरुआत में एनबीएफसी को बैंकों की तुलना में अधिक लाभ होता है।

ये भी पढ़ें -

श्रीराम फाइनेंस में 4% की तेजी

श्रीराम फाइनेंस निफ्टी के सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में रहा और इसमें 4% से ज्यादा की तेजी आई। बाकी एनबीएफसी में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और बजाज फाइनेंस में भी करीब 3% की तेजी आई।

निफ्टी बैंक में भी करीब 1% की तेजी आई, जबकि एक्सिस बैंक, एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक में 2-3% की तेजी आई। ऑटो और रियल एस्टेट जैसे अन्य रेट-सेंसिटिव स्टॉक भी घोषणा के बाद 6% तक चढ़ गए।

सेंसेक्स ने भरी उड़ान

आरबीआई के ऐलान के बाद सेंसेक्स में भी तेजी आई है। करीब 11 बजे सेंसेक्स 592.66 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 82,227.47 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 192.90 अंक या 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 25,206.05 पर है। वैसे शेयर बाजार में आज हल्की शुरुआत हुई थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article