Stock market today Updates: आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 22640 के ऊपर

Stock market today Updates: सोमवार को BSE Sensex और Nifty50 ने फ्लैट शुरुआत की। पिछले हफ्ते बाजार ने लगभग 2% की बढ़त दर्ज की थी, लेकिन FII की बिकवाली जारी है। वैश्विक बाजारों में मिश्रित संकेत हैं, जिससे निवेशकों की नजरें आगे की रणनीति पर टिकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • Sensex 74,365 पर, Nifty 22,574 पर – हल्की बढ़त के साथ शुरुआत
  • FII ने ₹24,753 करोड़ बेचे – मार्च की शुरुआत से जारी बिकवाली
  • सोना महंगा, कच्चा तेल सस्ता – वैश्विक आर्थिक चिंताओं का असर

Stock market today: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और Nifty50 हल्की बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 74,365.51 अंकों पर था, जो 33 अंकों या 0.044% की बढ़त दर्शाता है, जबकि निफ्टी50 22,574.35 पर कारोबार कर रहा था, जो 22 अंकों या 0.097% की तेजी को दर्शाता है। सुबह 10 सेंसेक्स 323 पॉइंट की तेजी के साथ 74,655.73 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 92.60 (0.41%) की बढ़त के साथ 22,645.10 पर कारोबार कर रहा था।

stock market, share market, stock market today, share market today, sensex, nifty, market watch, trade setup july 11, trade setup for july 11, trade setup today.

शेयर मार्केट टुडे।

लगातार तीन हफ्तों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह करीब 2% की बढ़त दर्ज की। वैश्विक और घरेलू सकारात्मक संकेतों के कारण निवेशकों का उत्साह बढ़ा, जिससे बाजार में मजबूती देखने को मिली। हालांकि, इस हफ्ते ट्रेडिंग सेशन कम होंगे, क्योंकि कुछ अवकाश पड़ रहे हैं, जिससे बाजार में हलचल सीमित रह सकती है।

End of Feed