Stock Market Today : Nifty-Sensex में 8 दिन में 10% की रैली, अब स्माॅल और मिडकैप में तेजी

नवंबर में 8 दिन के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 10 फीसदी की रैली आई है। इसके बाद अब मिड और स्मॉल कैप में भी तूफानी तेजी देखने को मिली है।

Stock Market Today Nifty-Sensex : शेयर बाजार में इस महीने में अब तक जोरदार तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 8 करोबारी सत्र में करीब 10 फीसदी तक उछल गए हैं। वहीं, गुरुवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स पर सेंसेक्स की एक्सपायरी का असर दिख रहा है, जिससे शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स रेंजबाउंड कारोबार कर रहे हैं।

stock market sensex nifty

शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

जबकि, दूसरी तरफ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते मार्केट ब्रेड्थ मजबूत बनी हुई है। NSE 3,071 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,242 में जबरदस्त तेजी है। जबकि, 731 में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर 3,045 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,130 में खरीदारी और 716 में बिकवाली हावी है।

End of Feed