Stock Market Today: क्रूड सस्ता, रुपया संभला, ग्लोबल मार्केट में बहार; फिर क्यों लुढ़के Sensex-Nifty?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली जारी है। हालांकि, हैरानी इस बात की है कि भारत के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर क्रूड प्राइस अब शांत हो रहा है। रुपये में स्थिरता है और ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट पॉजिटिव है।

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की। एक तरफ कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है, रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत है और अमेरिकी बाजारों से लेकर एशिया के कई बाजारों तक तेजी का माहौल है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में बिकवाली हावी है। शुरुआती कारोबार में Sensex 258 अंक से ज्यादा टूटकर 77,821 के आसपास आ गया, जबकि Nifty करीब 61 अंक गिरकर 24,335 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सवाल यही है कि जब बाहरी संकेत इतने खराब नहीं हैं, तो भारतीय बाजार पर दबाव क्यों है?

Stock market today sensex nifty

जानिए क्यों लुढ़का शेयर बाजार

किस ने बिगाड़ा बाजार का मूड?

बाजार की मौजूदा चाल को देखते हुए ज्यादातर एक्सपर्ट बाजार में सुस्ती के पीछे मुनाफावसूली को मान रहे हैं। निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र में 24,395.85 पर बंद हुआ था और आज 24,361.90 पर खुला। इसके बाद इंडेक्स 24,304.30 के इंट्राडे लो तक फिसल गया। यानी शुरुआती खरीदारी टिक नहीं पाई और ऊपरी स्तरों पर बिकवाली बढ़ गई। निफ्टी की ब्रेड्थ भी कमजोर है। क्योंकि, 50 में 33 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

End of Feed