बिजनेस

Stock Market Holidays: क्या कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जान लीजिए जवाब, नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन

Stock Market Holidays: 20 नवंबर के बाद क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता ही है। इस बीच मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार में शानदार तेजी है। करीब सवा 2 बजे सेंसेक्स 869.71 अंक या 1.12 फीसदी की मजबूती के साथ 78,208.72 पर है।

Image

20 नवंबर को शेयर बाजार रहेगा बंद

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार को बंद रहेगा शेयर बाजार
  • 20 नवंबर को है महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
  • चुनावों के कारण रहेगा बंद

Stock Market Holidays: 20 नवंबर को शेयर बाजार खुला रहेगा या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार पर नजर रखने वाले लोग 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं और बीएसई की वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची देख सकते हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मौके पर 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। लोग बीएसई की वेबसाइट पर जाकर ‘ट्रेडिंग हॉलिडे’ ऑप्शन पर क्लिक करके 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

ये है डायरेक्ट लिंक

आप BSE पर छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। वहीं NSE की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर चेक की जा सकती हैं। बता दें कि दोनों ही एक्सचेंजों पर 20 नवंबर की छुट्टी बताई गई है।

और किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

20 नवंबर के बाद क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता ही है। इस बीच मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार में शानदार तेजी है। करीब सवा 2 बजे सेंसेक्स 869.71 अंक या 1.12 फीसदी की मजबूती के साथ 78,208.72 पर है।

वहीं एनएसई का निफ्टी 257.15 अंक या 1.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,710.95 पर है।

आज क्यों दिख रही तेजी

माना जा रहा है कि शेयर बाजार में सुधार वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण हुआ है। शेयर बाजार में आई उछाल कई दिनों की गिरावट के बाद स्वाभाविक है। इस उछाल का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों का सकारात्मक प्रदर्शन माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article