Stock Market Closing: लगातार तीसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, 77000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, आईटी-पीएसयू बैंक-फाइनेंशियल सर्विसेज में हुई खरीदारी

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी सूचकांकों में तेजी रही। आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार ऊपर चढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 309 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,044 और निफ्टी 108 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,437 पर था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई तेजी
  • लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार
  • सेंसेक्स पहुंचा 77000 के पार

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी सूचकांकों में तेजी रही। आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार ऊपर चढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 309 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,044 और निफ्टी 108 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,437 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 371 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,345 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 169.95 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,349 पर बंद हुआ।

Stock Market Closing Today

शेयर बाजार में आई तेजी

ये भी पढ़ें -

End of Feed