Share Market: स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, इन शेयरों में खरीदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 10, 2024, 05:11 PM IST

Share Market Today: ​​बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 104.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,041.10 अंक पर पहुंच गया।

Share Market Today: अमेरिकी बाजारों में तेजी और विदेशी फंड्स की ताजा खरीदारी से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 362 अंक और निफ्टी में 105 अंक की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते शेयर बाजारों में तेजी की धारणा रही।

Stock Markets Closing

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 637.01 अंक तक उछलकर 82,196.55 अंक पर पहुंच गया था।

End of Feed