शेयर बाजार की रिकवरी बेअसर, डॉलर के मुकाबले आज रुपया फिर धड़ाम! जानें लेटेस्ट रेट?

Dollar Vs Rupee: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 92.42 प्रति डॉलर पर खुला था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पू्ंजी की निरंतर निकासी से रुपया पर दबाब बढ़ा है। रुपया सोमवार को 92.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट नहीं थम नहीं रही है। आज फिर डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी दर्ज की गई। आपको बता दें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक चढ़कर 76,070.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 92.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार तीसरे दिन आज रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Rupee Vs Dollar

रुपया बनाम डॉलर

क्यों टूट रहा है रुपया?

करेंसी एनालिस्ट के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण रुपया पर दबाब बढ़ रहा है। इसलिए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार टूट रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

End of Feed