Stock Market: अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई फैक्टर रहेंगे अहम, तिमाही नतीजों और मैक्रोइकोनॉमिक डेटा से तय होगी मार्केट की चाल

Stock Market Outlook: घरेलू बाजार की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों से प्रभावित होगी। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ इंग्लैंड की नीतिगत बैठक, अमेरिका के रोजगार के आंकड़े और यूरो सेक्टर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े बाजार को दिशा देंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कई चीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
  • तिमाही नतीजे और मैक्रोइकोनॉमिक डेटा होगा अहम
  • यूएस फेड के ब्याज दर पर फैसले पर रहेगी नजर

Stock Market Outlook: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर फैसले, कंपनियों के तिमाही नतीजे, मैक्रोइकोनॉमिक डेटा और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की कारोबारी एक्टिविटीज इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। एनालिस्ट्स ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि निवेशक आगे के इंडिकेटर्स के लिए ग्लोबल मार्केट के रुझान और कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव पर भी नज़र रखेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि इस हफ्ते सभी का ध्यान ग्लोबल इंडिकेटर्स खास कर अमेरिकी बाजारों पर रहेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व 31 जुलाई को ब्याज दर पर अपने निर्णय की घोषणा करेगा, जो बाजार के नजरिए से महत्वपूर्ण होगा। बाजार इस साल ब्याज दर में संभावित कटौती की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के अन्य व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी सभी की नजर रहेगी।

Stock Market Outlook

कैसा रहेगा शेयर बाजार

ये भी पढ़ें -

और क्या रहेगा महत्वपूर्ण

घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे महत्वपूर्ण रहेंगे। सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। इस सप्ताह गेल, अडानी पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएचईएल, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, अडानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

End of Feed